फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बरेली में पीएम मोदी, संभलकर निकलें दोपहर बाद कई रास्ते रहेंगे बंद

Sat, 20 Apr 2019 06:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम देवचरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद शहर से गुजरते हुए त्रिशूल एयरबेस तक पहुंचेंगे। पीएम की सुरक्षा के लिए शाम चार बजे के बाद शहर और आसपास के कई रास्तों को आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। शहर में भी कई रास्तों पर वाहन रोककर वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। एडीजी के निर्देश पर एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने शुक्रवार को ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया।

विज्ञापन


ये हे रूट प्लान
बदायूं से आने वाले वाहन देवचरा से ही मोड़ दिए जाएंगे जो दातागंज और फरीदपुर होते हुए शहर और लखनऊ की ओर जाएंगे।पीलीभीत से नवाबगंज होते हुए बरेली आने वाला ट्रैफिक बीसलपुर रोड से बड़े बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक मिनी बाईपास से बड़े बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा और छोटे वाहन चौपुला चौराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

बरेली से बदायूं जाने वाला ट्रैफिक वाया फरीदपुर, दातागंज होते भेजा जाएगा।
चौपुला चौराहे की ओर बदायूं जाने वाले बड़े वाहन शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेंगे।
शाहजहांपुर से बरेली आने वाला ट्रैफिक इन्वर्टिस जीरो प्वाइंट पर बड़े बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
नैनीताल रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक करमपुर चौधरी बैरियर वन पुलिस चौकी से बड़े बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।


प्रधानमंत्री की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके शहर में होकर निकलने की वजह से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कोशिश है कि जनता को कम से कम समस्या हो। लोग भी प्रयास करें कि वह निर्धारित समय में संबंधित रास्तों पर न निकलें। आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का ही प्रयोग करें। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें