फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी सबसे बड़े ढोंगी, कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को 72 हजार सालाना: सिंधिया

Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
ज्योतिरादित्या सिंधिया बदायूं में रैली को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को सबसे बड़ा ढोंगी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह किया। इधर प्रदेश सरकार ने किसानों से छल किया। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपया बकाया है। कहा-यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंटर तक फ्री शिक्षा मिलेगी, साथ ही देश के 20 फीसदी गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये भी सरकार देगी।

विज्ञापन


गुरुवार को नगर के बिसौली-कछला रोड स्थित एक मैदान पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह लोकसभा का साधारण चुनाव नहीं है। यह देश और आपके भविष्य निर्माण का चुनाव है। बोले- देश में आज तक अच्छे दिन देखने को नहीं मिले हैं। मेरे लिए केवल दो ही दाता हैं, जिसमें एक अन्नदाता, दूसरा मतदाता, जिनका मैंने हमेशा सम्मान किया है और करता रहूंगा।  

सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बोले-एक तरफ हैं योगी और दूसरी तरफ मोदी, और दोनों ही सबसे बढ़े ढोंगी हैं। प्रदेश सरकार गन्ना किसानों का एक वर्ष पहले का 10 हजार करोड़ बकाया आज भी अदा नहीं कर सकी है, जिसके कारण किसान काफी दुखी हैं। सभा को कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आबिद रजा, प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पहले उनका जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें