लोकसभा चुनाव के नतीजों में एक बार फिर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आ रही है। वहीं बरेली, आंवला, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और धौरहरा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को सपा-बसपा गठबंधन से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
बरेली लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां भाजपा के संतोष कुमार गंगवार सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गठबंधन के भगवतसरन गंगवार 332588 मतों के साथ दूसरे और कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन 64107 तीसरे नंबर पर रहे हैं।
आंवला सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी धर्मेँद्र कश्यप का ही कब्जा है। इस सीट पर धर्मेँद्र कश्यप 389896 वोट के साथ सबसे पहले और गठबंधन की रुचिवीरा 296278 मतों के साथ दूसरे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सर्वराज सिंह 49400 वोटों से तीसरे नंबर पर मिल रहा है।
बात करें पीलीभीत उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट में से एक है। इस सीट से भाजपा के टिकट पर वरुण गांधी ने चुनाव लड़ा। वह 678001 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि इस सीट से गठबंधन के प्रत्याशी हेमराज वर्मा को 431741 मतों से दूसरे नंबर पर हैं।
शाहजहांपुर में भी भाजपा के परचम लहराया है। यहां भाजपा के अरुण सागर 575751 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि गठबंधन अमर चंद्र 359557 दूसरे नंबर पर रहे। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप तीसरे स्थान पर रहे हैं।
लखीमपुर खीरी और धौरहरा सीट पर भी भाजपा मजबूत स्थिति में दिखाई दी है। खीरी से भाजपा के अजय मिश्र 554669 सबसे आगे चल रहे हैं,जबकि कांग्रेस की जफर अली नकवी 83285 से सबसे पीछे और गठबंधन की सपा की पूर्वी वर्मा 334894 से दूसरे नंबर रही हैं। वहीं धौरहरा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा सबसे आगे रही। वह 488364 वोट से सबसे आगे चल रही हैं।