मतदाता करेंगे पहली बार वोट की चोट
लोकतंत्र के महापर्व में इस बार शहर के युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा पहली बार मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देंगे। अपने मतदान का प्रयोग करके अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए वे उत्साहित हैं। विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा अपने मत का उपयोग करके योग्य उम्मीदवार को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करेगी। किस राजनीतिक दल की सरकार बनेगी, यह काफी हद तक युवाओं पर निर्भर करेगा। युवा जिस दल के पक्ष में अपना मत डालेगा सरकार उसकी बनेगी। प्रदेश भर में इस बार 46 फीसदी युवा मतदान
करेंगे।