फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा प्रत्याशी की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर छापेमारी

Tue, 23 Apr 2019 01:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य के अस्थाई आवास पर पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित आवास पर मंगलवार को छापेमारी हुई । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दिनेश कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस समय बदायूं स्थित अस्थाई आवास पर हैं।

विज्ञापन


इसकी सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ छापामारी की, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य अपने आवास पर नहीं मिले। इसके अलावा सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के कई होटलों में छापामारी की जिससे अफरातफरी का माहौल रहा।

दरअसल सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके आवास पर बाहरी लोग एकत्रित हैं । इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की ।
विज्ञापन

 

अवस्थी ने बताया कि छापेमारी जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गयी। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।अवस्थी के अनुसार, छापेमारी के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं मिले। वह किराये के मकान में रहते हैं और छापे के दौरान वहां मकान मालिक के परिवार के अतिरिक्त कोई अन्य नहीं मिला ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें