फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको पायलट ने रेड सिग्नल तोड़ा बेपटरी होने से बची मालगाड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

काकोरी स्टेशन पर उतारकर दोनों लोको पायलट का कराया गया मेडिकल

बरेली। जंक्शन से लखनऊ रवाना हुई मालगाड़ी के लोको पायलट काकोरी स्टेशन के पास रेड सिग्नल पार कर गया। आगे प्वाइंट न बनने के कारण ट्रेन रुक गई। इसके बाद काकोरी स्टेशन पर गलती करने वाले लोको पायलट को उतार लिया गया और फिर लखनऊ ले जाकर मेडिकल कराया गया। दोनों को बुक ऑफ करके मुरादाबाद तलब किया गया है। अफसरों के मुताबिक इस हादसे में मालगाड़ी बेपटरी भी हो सकती थी।
विज्ञापन

पंजाब की ओर से आई मालगाड़ी को जंक्शन से लोको पायलट ज्ञान चंद और सहायक लोको पायलट अमित कुमार लखनऊ ले जा रहे थे। मालगाड़ी में लोड अधिक होने के कारण दो इंजन लगे हुए थे। रात करीब आठ बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजारने के लिए काकोरी स्टेशन पर मालगाड़ी को रोकने के लिए सिग्नल रेड किया गया लेकिन लोको पायलट ज्ञान चंद उसे पार कर गए। प्वाइंट न बनने के कारण मालगाड़ी रुक गई। काकोरी स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने तुरंत मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस को मलिहाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया।
रेड सिग्नल पार करने की सूचना पर लखनऊ डिवीजन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोको पायलट ज्ञान चंद और सहायक लोको पायलट अमित कुमार को काकोरी स्टेशन पर उतार लिया गया और लखनऊ ले जाकर मेडिकल कराया गया। काकोरी से दूसरा लोको पायलट ट्रेन को लखनऊ ले गया। दोनों ड्राइवरों को बुक आफ करके मुरादाबाद तलब किया गया है। मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम तरुण प्रकाश ने ओवरशूट की जांच के लिए कमेटी बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें