आसरा योजना के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपते शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। प्रधानमंत्री आसरा योजना के तहत रविवार को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने 40 लोगों को उनके घर की चाबी सौंपी। शेष बचे लाभार्थियों को विभागीय अधिकारी आवंटित घरों की चाबी सौंपेंगे। बता दें कि आसरा आवासों की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने 1020 आवास बनाए थे जिन्हें सामान्य और अनुसूचित वर्ग के लाभार्थियों को आवंटित किया जाना था। राजस्व विभाग की ओर से आवेदनों की जांच करने के बाद पात्रों का चयन किया गया था।