फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में ताले, 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार ठप

Sat, 09 Jan 2016 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसबीआई में विलय के विरोध में बैंकों की हड़ताल से शुक्रवार को 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित रहा। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने क्लीयरेंस हाउस भी नहीं लगने दिया। सवा सौ करोड़ रुपये के चेक फंस गए, जबकि 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित रहा। हालांकि एसबीआई, बड़ौदा बैंक और बैंक आफ इंडिया हड़ताल से अलग रहे।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण बैंकों में ताले लटके रहे। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी सुबह से ही हड़ताल का माहौल बनाने में जुटे रहे। इसके बाद अध्यक्ष अरविंद रस्तोगी और सचिव दिनेश सक्सेना की अगुवाई में पदाधिकारी में क्लीयरेंस हाउस पहुंच गए। वहां हंगामा कर काम नहीं होने दिया। इससे हजारों चेक पास नहीं हो पाए। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक बीकानेर और जयपुर शाखा पर सभा की गई। इसमें सचिव दिनेश सक्सेना ने कहा कि सरकार भारतीय स्टेट बैंक में सहयोगी बैंकों को विलय करना चाहती है। इसके बदले पूंजीपतियों को लाइसेंस देने की योजना बनाई जा रही है लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। आयकर कर्मचारी संघ के जोनल महासचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम रही है। गीता शांत, संजीव मेहरोत्रा, सुभाष त्रिपाठी, सुनील कुमार, पुष्पा देवी, मलिक सिंह, रवि श्रीवास्तव, दीपाली, रंजन मोहले, मुकेश यादव आदि ने भी केंद्र सरकार की योजना की निंदा की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें