बरेली। किराना की दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा कीमती सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग को बुझाया। इससे शहामतगंज मार्केट में अफरातफरी का माहौल रहा।
शहर के मॉडल टाउन निवासी अनिल कुमार की शहामतगंज में किराना स्टोर की दुकान है। वह रात आठ बजे दुकान बंद करके घर गए थे। देर रात दुकान से धुआं निकलते देख चौकीदार ने इसकी सूचना अनिल को दी। इस पर दुकान मालिक दुकान पहुंचे। अंदर आग धधक रही थी और सामान जल रहा था। दो फायरब्रिगेड ने पानी डालकर आग को बुझाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकानदार ने बताया कि आग तो बुझ गई है, लेकिन अंधेरा होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कितना सामान जला है।