फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए शुरू हो गई कम्युनिटी किचन

विज्ञापन
सामुदायिक रसोई में बनता भोजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सदर सहित अन्य तहसीलों को दिए जाने हैं करीब 16 करोड़ रुपये

बरेली। लॉकडाउन के दौरान बाहर में आए लोगों सहित अन्य जरूरतमंदों को भोजन देने के लिए प्रत्येक तहसील में 25 लाख के बजट से कम्युनिटी किचन की शुरूआत हो गई है। सदर तहसील परिसर में भी अधिकारियों ने पूड़ी-सब्जी के डिब्बों के साथ चावल-दाल, मसाला, बिस्कुट सहित राजमर्रा के अन्य चीजों के भी बड़ी संख्या में पैकेट बनवाए हैं। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद तहसील पहुंचकर संपर्क कर सकता है। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी कम्युनिटी किचन की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन

शासन ने सभी तहसीलों के शेल्टर होम में रहने वालों के साथ गरीब और जरूरतमंदों के लिए कम्प्युनिटी किचन की शुरूआत करने के लिए 16 करोड़ का बजट आवंटित किया था। डीएम नितीश कुमार ने पहले चरण में सदर सहित अन्य तहसीलों के लिए कम्युनिटी किचन की शुरूआत के लिए बृहस्पतिवार को 25-25 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया था। रकम के मिलने के साथ तहसीलों में कम्युनिटी किचन की शुरूआत भी हो गई है। सदर तहसील भी भी पूड़ी-सब्जी के बड़ी संख्या में पैकेट बनवाए जा रहे हैं। कोई चाहे तो तहसील परिसर में भी भोजन कर सकता है। इसके अलावा चावल, दाल, मसाला, चीनी, तेल सहित दूसरे आइटमों के भी बड़ी मात्रा में पैकेट यहां मौजूद हैं। डीएम ने बताया लोगों को भोजन और रहने के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें