फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता युवक की लोकेशन एमपी में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। देहरादून में नौकरी करने को कहकर निकले लापता युवक की लोकेशन एक माह बाद मध्यप्रदेश में मिली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मियां की मस्जिद निवासी रईस अहमद राइस मिलर हैं। उनका बेटा रिजवान 10 नवंबर को उत्तराखंड के देहरादून में एक कंपनी में नौकरी करने को कहकर घर से निकला था, लेकिन युवक देहरादून न पहुंचकर मध्यप्रदेश पहुंच गया। अब उसका फोन भी बंद जा रहा है। इससे परिजनों ने अनहोनी की आंशका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मध्यप्रदेश में कार्य कर रहे नगर के युवक से रिजवान ने फोन पर कई बार बात की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि लापता युवक के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें