फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्थानीय टीमें सुस्त, लखनऊ और कानपुर के प्रवर्तन दल कर रहे कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों में टिकट चोरी कर निगम को चूना लगाने का सिलसिला थम नहीं रहा। आरएम मुख्यालय के दो प्रवर्तन दलों की सुस्ती के कारण परिचालक किराया वसूलने के बाद यात्रियों को टिकट नहीं दे रहे। लखनऊ और कानपुर की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। चार दिन में तीन बसों में बेटिकट 30 यात्री पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर की प्रवर्तन टीमों को बृहस्पतिवार को हरदोई रूट पर बरेली डिपो की बस में 15 और शाहजहांपुर रूट पर शाहजहांपुर डिपो की बस में पांच यात्री बेटिकट मिले थे। बरेली डिपो के चालक व परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई। दो सहायक यातायात निरीक्षकों को भी निलंबित कर दिया गया, लेकिन सिलसिला नहीं रुका।
शनिवार शाम मुरादाबाद रूट पर रामपुर के पास रुहेलखंड डिपो की बस में पांच यात्री बेटिकट मिले। इस बस पर चालक यूनुस और परिचालक प्रेमपाल सिंह थे। हालांकि, यह कार्रवाई आरएम के प्रवर्तन दल ने की। आरएम मोहम्मद अजीम ने बताया कि लापरवाह प्रवर्तन अधिकारियों के साथ बेटिकट यात्रियों को ले जाने वाले चालकों-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें