फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका के भाइयों की पिटाई से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 24 Aug 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नाबालिग प्रेमिका के भाइयों की पिटाई से आहत दूसरे समुदाय के युवक ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किशोरी के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो मामला आत्महत्या का निकला। इस पर युवक के परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि युवक और किशोरी का घर आमने-सामने है। दोनों परिवार अलग-अलग समुदाय के हैं। युवक व किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग था। किशोरी के भाई ने शुक्रवार को प्रेमी युगल को फोन कॉल पर बातें करते सुन और देख लिया था। इसके बाद उसने अपने भाई व साथियों के साथ युवक की दुकान पर जाकर नाराजगी जताई। आरोप है कि इन लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों ने युवक को छुड़ाया। पिटाई से आहत होकर युवक ने शनिवार रात कमरे में छत के कुंडे पर रस्सी से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
आक्रोशित परिजनों ने किशोरी के दरवाजे पर शव रखकर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि जिस कमरे में युवक ने आत्महत्या की थी, उस कमरे के अंदर की कुंडी टूटी मिली। दीवार का प्लास्टर भी छूटा हुआ था। दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो कुंडी टेढ़ी हो गई और दरवाजा खुल गया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक के परिजन से पूछताछ की गई तो उन्होंने आत्महत्या की बात मान ली। फंदा लगाकर मरने की बात लिखकर दी। फिलहाल कोई आरोप नहीं है। गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें