फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोकल फॉल्ट बने मुसीबत, दिनभर रुलाती रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के विभिन्न उपकेंद्र क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के चलते शनिवार को लोगों को अघोषित बिजली कटौती झेलनी पड़ी। सिकलापुर में 10 व कुतुबखाना में सात घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिकलापुर के वार्ड संख्या-64 के लोगों ने बताया कि खंभे पर तार जलने के कारण सुबह 10 बजे लाइट चली गई। विद्युत निगम के कर्मचारियों से संपर्क किया मगर, सुनवाई नहीं हुई। यहां उपकेंद्र से आने वाले दो फीडरों पर समस्या रही। करीब पांच हजार घरों में लाइट नहीं थी, इससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित रही। निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से फोन पर की।
कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े सौदागरान, बमनपुरी में दोपहर तीन बजे अचानक लाइट चली गई। लोकल फॉल्ट को विभाग ठीक करने का दावा तो कर रहा है लेकिन रात 10 बजे तक यहां कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। यहां करीब पांच हजार उपभोक्ता परेशान रहे। अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि टीम फॉल्ट खोजने में जुटी है। जल्द बिजली बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें