पुणे के कॉलेज से कर रहा एलएलबी
पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह पुणे के एक लॉ कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। उसके माता-पिता पढ़ाई के लिए खर्चा नहीं दे रहे हैं। वह पिछले दो-तीन दिन से पुणे जाने को उनसे रुपये मांग रहा है लेकिन उसके माता-पिता ने रुपये नहीं दिए।
उसने यूपी 112 पुलिस को भी कॉल की थी, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। इससे वह एक व्यक्ति की मदद से चार हजार रुपये में पीलीभीत से तमंचा खरीदकर लाया। वह अपने माता-पिता को केवल डराना चाहता था। इस संबंध में एसआई वेद सिंह ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।