फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल...मर्डर और किस्त: LLB के छात्र की गोली मारकर हत्या, थप्पड़ मारने से शुरू हुआ था विवाद

Mon, 19 Jan 2026 10:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

मृतक के भाई अधिवक्ता मनोज यादव का आरोप है कि गांव के ही सुमित उर्फ नन्हे यादव के परिवार के लोगों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। उन्होंने आरोपी पक्ष के लोगों के खिलाफ वर्ष 2023 में मारपीट की रिपोर्ट कराई थी। 
विज्ञापन
मृतक एलएलबी छात्र योगेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में मोबाइल फोन की किस्त के विवाद में सोमवार शाम एलएलबी के छात्र योगेश यादव (21) की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। योगेश के भाई मनोज यादव की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान रामरहीश, रामऔतार, राम खिलाड़ी, पीके यादव व सुमित उर्फ नन्हे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

नवादा बिलसंडी गांव निवासी योगेश यादव के भतीजे अनुज ने गांव के ही पीके यादव का आधार कार्ड देकर किस्तों पर मोबाइल फोन लिया था। अनुज ने मोबाइल फोन की किस्त जमा नहीं की। पीके यादव ने  किस्त जमा करने के लिए अनुज को टोका। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। पीके यादव ने अनुज को थप्पड़ मार दिया।

शाम को पीके यादव व अनुज में झगड़ा हुआ। पीके, उसके भाई सुमित और साथियों ने योगेश व उसके भाई को पीटा।  सुमित ने तमंचा निकालकर योगेश के पेट में गोली मार दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश का भाई भी घटना में घायल हो गया। 
विज्ञापन

फोन की किस्त के विवाद में हुई वारदात
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मोबाइल की किस्त के भुगतान को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसी बहस के दौरान गोली चली। हो सकता है कि इसके पीछे कोई और वजह हो। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ और बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें