फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रह रही महिला की निर्मम हत्या: बांके से चेहरे पर कई प्रहार, आंखें निकालीं, अर्धनग्न हालत में मिला शव

Sat, 04 May 2024 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

पिंकी सागर (30) का पहले पति मदनपाल से करीब आठ साल पहले विवाद हो गया था। तब से वह अलग रह रही थी। फिलहाल काफी समय से वह अपने प्रेमी मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी जोगेंद्र के साथ सहमति संबंध में किराये पर कमरा लेकर सेक्टर सात में रह रही थी। 
विज्ञापन
बरेली में लिव इन में रह रही महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की रामगंगानगर कॉलोनी के सेक्टर सात में प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही महिला पिंकी सागर की धारदार हथियार से काटकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। सहेली की सूचना पर पुलिस ने किराये के कमरे से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिंकी की मां ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। इस वारदात ने दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की याद दिला दी। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसकी हत्या कर शव के कई टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे। 

विज्ञापन

बारादरी थाने के हरुनगला निवासी पिंकी सागर (30) का पहले पति मदनपाल से करीब आठ साल पहले विवाद हो गया था। तब से वह अलग रह रही थी। फिलहाल काफी समय से वह अपने प्रेमी मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी जोगेंद्र के साथ सहमति संबंध में किराये पर कमरा लेकर सेक्टर सात में रह रही थी। उसकी नौ साल की बेटी मुस्कान भी साथ रहती थी। फिलहाल मुस्कान हरुनगला में अपनी नानी सावित्री देवी के घर गई हुई थी।

कैंट निवासी बबली की पिंकी से मित्रता थी। बबली के मुताबिक शुक्रवार शाम पिंकी उनके घर आई थी। रात में वह चली गई। उन्होंने शनिवार को कॉल की जो रिसीव नहीं हुई। दोपहर करीब एक बजे बबली सीधे पिंकी के कमरे पर चली आईं। बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगी थी। उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर जमीन पर पिंकी का रक्तरंजित शव पड़ा था। 
विज्ञापन

बबली ने इसकी सूचना पिंकी की मां सावित्री को दी, जिसके बाद वह घटनास्थल पर आ गईं। बिथरी इंस्पेक्टर संजय सिंह भी पुलिस के साथ पहुंच गए। प्रेमी पर ही हत्या का शक जताकर पिंकी की मां ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र की तलाश की जा रही है, इसके बाद ही हत्या की वजह और कातिलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें