फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण के जाल में फंसी युवती: प्रेमी के वादे पर किया भरोसा, एक साल लिव-इन में रही युवती, मिला बड़ा धोखा

Tue, 20 Jun 2023 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला की युवती ने लिव इन पार्टनर और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारा-पीटा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों में प्यार हुआ तो लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवक ने वादा किया था कि वह प्यार के बीच कभी धर्म को नहीं आने देगा, लेकिन एक साल में ही वह अपने वादे से मुकर गया। युवती को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि लिव-इन पार्टनर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर पीटा है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर

आंवला कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि एक साल पहले वह मोहल्ला कच्चा कटरा के रहने वाले फहीम के संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसको फोन नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा। उसने अपनी बातों में फंसाकर उससे नजदीकी बढ़ा लीं। इसके बाद वह लिव-इन में उसके घर में रहने लगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वादे से मुकरा प्रेमी 

युवती का कहना है कि उस दौरान दोनों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव न बनाने का समझौता किया था। उसने प्रेमी के वादे पर भरोसा किया, लेकिन वह एक साल में ही अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी और उसके परिजन युवती पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई

विरोध करने उसके साथ मारपीट की गई। जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो युवती उसे छोड़कर अपने घर चली गई। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी फहीम, साधना, आसिया, रूबी, अकरम, नाजिम और मुबारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें