शहर के श्यामतगंज, डीडीपुरम, पीलीभीत बाईपास, प्रेमनगर, राजेंद्र नगर में खुलेआम दुकानों पर बोर्ड और नोटिस लगाकर डिस्काउंट पर शराब बेची जा रही है। ऐसे में शराब के शौकीनों की भी भीड़ लग गई है। लोग एक साथ कई महीने का स्टॉक तक कर ले रहे हैं। पूरी बॉक्स तक एक साथ लोग ले जाते हुए देखे गए।
ये भी पढ़ें- UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ
केवल विदेशी शराब ही नहीं, देसी पर भी डिस्काउंट चालू है। 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के डिस्काउंट टेट्रा पैक से लेकर बड़े साइज की पैक पर दिए जा रहे हैं। बीयर में भी इसी तरह 20 फीसदी तक की छूट चालू है।