फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का सोमवार: बरेली के नाथ मंदिरों में लगी शिवभक्तों की कतार, गंगाजल से किया भोलेनाथ का अभिषेक

Mon, 10 Aug 2026 01:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

सावन के दूसरे सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। आधी रात से ही कांवड़िए जुटने लगे थे। सभी नाथ मंदिरों में लंबी कतारें दिखीं। सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के दूसरे सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार और कछला घाट से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए। प्रमुथ शिवालयों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन




आधी रात के बाद से ही नाथ मंदिरों के बाहर कांवड़िये जुटने लगे थे। त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ और पशुपति नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मढ़ीनाथ, वनखंडीनाथ, अलखनाथ और तपेश्वरनाथ मंदिरों में भी भारी भीड़ देखी गई। शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। 
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने आधी रात को चौबारी रामगंगा घाट पहुंचकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने देवचरा और भमोरा होते हुए बदायूं सीमा तक सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। रात तीन बजे एसपी सिटी ने शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी यातायात अकमल खान भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा वनखंडीनाथ मंदिर
कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का रविवार को शहर में स्वागत किया गया। श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर पहुंचने पर पुष्प वर्षा और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन हुआ। जोगी नवादा से बृहस्पतिवार को रवाना हुआ यह जत्था रविवार को मंदिर पहुंचा। यह यात्रा महंत सतीश राठौर और राजेश राठौर के नेतृत्व में कछला धाम के लिए निकली थी। मंदिर समिति ने सभी शिवभक्तों के लिए रात्रि भोजन, ठहरने के लिए टेंट और बिस्तर की व्यवस्था की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें