फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केबल और ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर लाइनमैन ने करोड़ों कमाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/फरीदपुर। कुछ संविदा कर्मचारियों ने विद्युत निगम में भ्रष्टाचार का मजबूत नेटवर्क बना रखा है। इस नेटवर्क को अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। मीटरों में गड़बड़ी के साथ ही ये केबल और ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। बिजली चोरी रोकने के नाम पर छापा कार्रवाई के बहाने ये जिलेभर में वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी सगे भाई सोनू, राजीव, प्रद्युम्न और बंटी पाठक विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी हैं। ये चलती हुई लाइन को निगम के अन्य कर्मचारियों की मदद से बंद करवाकर तार चोरी करते थे। इससे इन्होंने काफी अवैध संपत्ति अर्जित कर ली। फरीदपुर के अंधरपुरा उपकेंद्र से फतेहगंज पूर्वी तक 33 केवी नई लाइन का काम जनवरी में पूरा हुआ था। 25 जनवरी को लाइन चोरी हो गई।
रिपोर्ट दर्ज कर 27 जनवरी को पुलिस ने सोनू पाठक के घर छापा मारा तो उसके घर से लाइन समेत बिजली निगम से चोरी किए गए अन्य सामान भी बरामद हुए। पुलिस ने चारों को नामजद करते हुए राजीव व प्रद्युम्न को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोनू व बंटी मौके से भाग गए थे। इसके बाद भी चारों भाई फरीदपुर से बरेली तक अपने नेटवर्क और अधिकारियों के संरक्षण के सहारे भ्रष्टाचार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन




बिजली निगम के केबल आदि चोरी के मामले में जिन कर्मचारियों को जेल भेजा गया था, उनकी संविदा समाप्त कर दी गई थी। उनसे दोबारा काम लिए जाने की सूचना नहीं है। इस संबंध में एक्सईएन से रिपोर्ट तलब की है। - ज्ञानेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें