फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फॉल्ट को ठीक कर रहा लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुगांव में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर में हुए फॉल्ट को ठीक कर रहा प्राइवेट लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में बरेली के एक अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम गुरुगांव का दीपक सैनी बृहस्पतिवार को गांव में ही लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक करने के लिए चढ़ा था। उसने बिजली उपकेंद्र बरसेर पर तैनात कर्मचारी से शटडाउन लिया था। शटडाउन के बाद दीपक सैनी ट्रांसफार्मर से लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। बताते हैं कि इसी दौरान एक दूसरा लाइनमैन दूसरे पोल पर चढ़ा था। वह बिजली ठीक कर नीचे उतर आया। इसी दौरान बिजली घर बरसेर से आपूर्ति चालू कर दी गई। तभी दीपक करंट की चपेट में आकर झुलसकर नीचे गिर गया। लोगों ने उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां से उसे बरेली के अस्पताल में भेज दिया गया। इधर, थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए बरेली भेजा गया है। बाद में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें