फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांगुर की तरह मुझे भी फंसाया जा सकता है : मौलाना तौकीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि मुझे भी छांगुर की तरह फंसाया जा सकता है। विदेशी फंडिंग, आईएसआई, पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन दिखाया जा सकता है। छांगुर जैसे लोग गैर मुस्लिमों को मुसलमान बनाने की कोशिश न करें। हमारे यहां इसकी सख्त पाबंदी है। इश्क, लालच, नौकरी के नाम पर कोई मुसलमान नहीं बनता। गैर मुस्लिम को मुसलमान बनाने का कोई मतलब नहीं। मुसलमान को सच्चा मुसलमान बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि भाजपा, आरएसएस, विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन हिंदुत्व और हिंदुस्तान का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद का जो हिंदुत्व है, वह हिंदुओं को बदनाम करने वाला है। जो सरकार के खिलाफ है, उसे ये लोग हिंदू मानने के लिए तैयार नहीं हैं। असल हिंदुस्तानी को उसका हिस्सा नहीं मिल रहा है, बाहर से आए लोग मलाई खा रहे हैं।

इस्लाम बहुत पुराना मजहब नहीं
तौकीर रजा ने कहा कि इस्लाम बहुत पुराना मजहब नहीं है। जो नया होता है, लोग उसे ही अपनाते हैं। पुराना खारिज कर दिया जाता है। हिंदुस्तान में जब इस्लाम आया तो इसे लोगों ने तेजी से अपनाया। अगर अपने मजहब का प्रचार करना गुनाह है तो मैं गुनहगार हूं। अगर बाकी लोगों को धर्म के प्रसार-प्रचार की आजादी है तो मुझे भी आजादी है, लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग मेरी यह आजादी छीन रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


सपा पर साधा निशाना

मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक पर तौकीर रजा ने कहा कि हमने कभी मस्जिदों को सियासत के लिए इस्तेमाल नहीं किया। मैं यह नहीं मानता कि वहां कोई मीटिंग की गई होगी, लेकिन इसका संदेश गलत गया है। मस्जिद को बदनाम करने का काम इमाम ने किया है। इसकी निंदा की जाती है। मस्जिद इबादत की जगह है, न कि सियासत के लिए। अगर सियासत के लिए मस्जिद का इस्तेमाल किया गया है तो हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा इसकी निंदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें