फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खौलती चाय का भगौना गिरने से बच्ची झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खौलती चाय का भगौना गिरने से छह साल की बच्ची झुलस गई। जिला अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया है। कैंट के सदर बाजार निवासी बंटी की छह वर्षीय बेटी दिव्यांजना सुबह के वक्त मां नेहा के साथ रसोई में थी। नेहा ने बताया कि वह चाय बना रही थीं, तभी खौलती चाय का भगौना बच्ची पर गिर गया, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। दिव्यांजना उस वक्त स्कूल जाने की तैयारी में थी। वह कक्षा दो की छात्रा है।
विज्ञापन


कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, घायल
भोजीपुरा में तीन साल के बच्चे को कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव सागलपुर में शुक्रवार सुबह ग्रामीण हरिओम का तीन वर्षीय बेटा आकाश घर के बाहर खेल रहा था। अचानक आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया और उसके चेहरे को बुरी तरह से नोच दिया। आकाश चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। एंबुलेंस की मदद से घायल आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, यहां उसका इलाज चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें