फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बंगलों पर बकाया बिजली का बिल कौन भरेगा

Mon, 10 Aug 2015 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट के बंगलों में बिजली सप्लाई के मुद्दे पर रविवार को बोर्ड कार्यालय में मंथन किया गया। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार भी सेना, एमईएस, कैंट बोर्ड और यूपीपीसीएल के अफसरों के साथ बैठे। बैठक में बंगलों में जल्द यूपीपीसीएल से सप्लाई कराने का खाका तैयार किया गया। अफसरों ने मंत्री के आगे बंगलों पर बकाया बिजली का बिल भी रखा।
विज्ञापन

सीईओ कैंट ने यूपीपीसीएल के एसई से दस दिन में प्रस्ताव बनाकर देने कर कहा। साथ ही पिछले स्टीमेट के रिवीजन की भी बात कही। एमईएस अफसरों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री के सामने 32 बंगलों का बकाया बिल भी पेश किया जो छह लाख पांच हजार 323 रुपये बनता है। यह काफी समय से अदा नहीं किया गया। इसके अलावा बिजली बंगलों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में जेआरसी कमांडेंट और कैंट बोर्ड अध्यक्ष बिग्रेडियर एएन झा, सीईओ कैंट प्रमोेद कुमार, एडम कमांडेंट कर्नल राजेश त्यागी, एमईएस के दुर्ग अभियंता केपी बागवा, यूपीपीसीएल एक्ससीएन संदीप मित्तल, सभासद मदन सिंह बिष्ट, भाजपा नेता गुलशन आनंद और आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
---------
कैंट सभासदों ने अलग की बैठक
बरेली। कैंट बंगलों की बिजली की समस्या को लेकर सभासदों ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार के साथ अलग बैठक की। बैठक कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष मीता सती के बंगला नंबर 42 स्थित निवास पर हुई। सभासदों ने कैंट क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए संतोष गंगवार को सात सूत्री ज्ञापन भी दिया और निदान की मांग की। इस पर उन्होंने रक्षा मंत्री से मिलकर समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिखा नायर, मदन सिंह बिष्ट, राज कुमार, धर्मवीर यादव, अब्दुल हमीद व वेद प्रकाश तनेजा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें