फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। दो दिनों में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दो दिनों में पहाड़ों के बादलों का शहर में प्रवेश होगा। अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवाओं की दिशा अभी पूर्व उत्तर पूर्व है जो शनिवार शाम से बदल सकती है। हवा के पश्चिम उत्तर पश्चिम चलने पर पहाड़ों के बादल शहर में प्रवेश करेंगे। अगर निम्न वायुदाब क्षेत्र बना तो हल्की बारिश की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 30.7 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री बढ़त के बाद 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 75 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें