फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्के बादल रहेंगे मगर बारिश की उम्मीद बहुत कम

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हवाओं की सुस्त रफ्तार से बढ़ रही धुंध, साफ नहीं हो रहा आसमान

बरेली। आसमान में छाए बादलों से लगाई जा रही बारिश की उम्मीद अब टूट चुकी है। हवा की धीमी गति और बढ़ती जा रही धुंध के असर से तापमान में दर्ज हुई गिरावट भी बेअसर साबित हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक करीब चार दिन तक हल्के बादल मंडराने के आसार हैं लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से ही चटख धूप खिली और दोपहर में तपिश बढ़ती गई। शाम को हल्की ठंड का असर शुरू हुआ। दिन में तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, बुधवार की देर रात हवाओं की दिशा बदलने की वजह से बीते दिनों की अपेक्षा ठंड का एहसास कम रहा। तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। नमी का स्तर 84 प्रतिशत तक रिकॉर्ड हुआ। आंचलिक मौसम अनुसंधान केेंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, बीते सालों के तापमान पर गौर करें तो जो स्थिति अभी है वही पहले भी रही है मगर इस बार हवाओं की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा से आगे नहीं बढ़ रही है। फिलहाल हवा की दिशा बदलने तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है।

बस.. कुछ दिन दस किमी हो हवा का वेग

डॉ. गुप्ता के मुताबिक, हवाओं की गति का मौसम पर सीधा असर पड़ता है। जब तक सात से दस की रफ्तार से हवाएं नहीं चलेंगी तब तक मौसम सर्द नहीं होगा। उन्होंने बताया कि हवा चलने से मंडरा रही सघन धुंध भी छंट जाएगी। भूमि की तपिश, जो अभी वायुमंडल में मौजूद है वह ऊपर उठेगी और पर्वतों पर मंडरा रहे बादल शहर में आकर बारिश करेंगे। इसके बाद सर्द मौसम का माहौल बनेगा।

बीते पांच सालों का रिकॉर्ड साल अधिकतम न्यूनतम

2019 30.0 10.2
विज्ञापन

2018 30.3 8.4
2017 29.4 7.3
2016 32.5 13.3
2015 29.6 10.2
2014 31.0 10.2
नोट: आईएमडी से प्राप्त तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें