फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तो उमस ऊपर से बिजली कटौती... बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार का पूरा दिन लोगों के लिए मुसीबत भरा रहा। भीषण गर्मी में सुबह से रात तक बिजली सप्लाई प्रभावित होने से लोग बेहाल हो गए। प्रभावित लोगों ने फोन किए, लेकिन रिसीव नहीं हुए। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा दिखा। ये हाल तब है जब पिछले दिनों विद्युत व्यवस्था जांच समिति की बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने मनमानी कटौती, स्टाफ के फोन नहीं उठने, गलत बिल आने समेत कई मुद्दों पर विभागीय अफसरों को घेरा था। अधिकारियों ने सुधार लाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कोई असर नहीं दिखा है। इसके विपरीत यह स्थिति हो गई कि कटौती और फाल्ट ज्यादा होने लगे हैं।
विज्ञापन

पारेषण सिस्टम से पूरी सप्लाई आने के बावजूद लोकल सप्लाई सिस्टम द्वारा शहर से देहात तक होने वाली अघोषित कटौती, फाल्ट और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। एक ओर बिजली अवर अभियंता (जेई) विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित हैं, वहीं दूसरी ओर संबंधित अधिकारी और स्टाफ फोन नहीं उठा रहे हैं। मंगलवार देर शाम तक सप्लाई शुरू नहीं होने पर प्रभावित लोगाें ने फोन किए तो रिसीव नहीं हुए। सिंधुनगर, बमनपुरी, मलूकपुर, बाजदारान, कुंवरपुर, सुनाराें वाली गली, किला, कैंट, पुराना शहर, इज्जतनगर, रामवाटिका, कालीबाड़ी, श्यामगंज, शाहदाना, सिकलापुर, बड़ा बाजार, माडल टाउन, संजय नगर, सराफा, बांसमंडी, सनसिटी विस्तार, प्रेम नगर, पीलीभीत बाईपास आदि इलाकों में देर रात तक अव्यवस्था बनी रही। एसई शहर एनके मिश्रा ने बताया कि चौपुला-किला मार्ग पर भूमिगत केबल खराबी के चलते कुछ इलाकों पर सप्लाई देर शाम तक प्रभावित रही। महानगर उपकेंद्र पर बालीपुर से आने वाली लाइन में समस्या आने सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें