फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: फूड कोर्ट में शिफ्ट होगा सात करोड़ का लाइट एंड साउंड शो, अगस्त तक शहरवासियों को मिलेगी नई सौगात

Tue, 30 Apr 2024 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में फूड कोर्ट का काम 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इसमें सात करोड़ रुपये के लाइट एंड साउंड शो को भी शिफ्ट किया जाएगा। इसका संचालन ठेके पर किया जाएगा।    
विज्ञापन
डीडीपुरम में बना फूड कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तीन करोड़ की लागत से बनने वाले फूड कोर्ट में ही सात करोड़ के लाइट एंड साउंड शो को शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन की आपत्ति के बाद यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इसे शिफ्ट करने में कोई अतिरिक्त बजट भी खर्च नहीं होगा। 

विज्ञापन


फूड कोर्ट का काम भी 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। अगस्त तक इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है। डीडीपुरम में मल्टीलेवल पार्किंग के पास बन रहे फूड कोर्ट की सिर्फ फिनिशिंग बाकी है। इसमें थाईलैंड और जापान की तर्ज पर 57 स्टॉल बनाए गए हैं। 

शहरवासी एक ही जगह पर कई तरह के खानों का स्वाद ले सकेंगे। डीडीपुरम के वाले ठेलों को भी कोर्ट में अलग से जगह दी गई है। मल्टीलेवल कार पार्किंग के अलावा दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी फूड कोर्ट के अंदर ही होगी। ठेके पर इसका संचालन होगा। अधिकारी चुनाव बाद इसके लिए टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये होंगी सुविधाएं
57 स्टॉल (स्ट्रीट फूड के लिए)
चार कैनओपी शेड्स

एक हाईमास्ट लाइट
कॉमन यूरिनल व शौचालय (फूड कोर्ट के पीछे)
दुकानों के आगे बैठने की व्यवस्था
हरियाली के लिए चार छायादार पौधे
गार्डन (फूड कोर्ट के पीछे)
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि फूड कोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। इसमें लाइट एंड साउंड शो को भी स्थानांतरित किया जाएगा। शहर के लोग यहां तरह-तरह के खानों का स्वाद ले सकेंगे। मल्टीलेवल कार पार्किंग होने से वाहनों को खड़ा करना भी आसान व सुरक्षित होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें