पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
किशोरी को फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत याचिका विशेष अदालत ने खारिज कर दी। 13 मार्च को सुभाषनगर थाने में लड़की के पिता ने रिपोर्ट कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को रवि साहू फुसलाकर ले गया है। बेटी घर से तीन हजार रुपये भी ले गई है। रवि साहू काफी समय से उनकी बेटी को फुसला रहा था।
वह आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है और उनकी बेटी के साथ कोई घटना कर सकता है। सुभाषनगर थाने में रवि साहू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रवि साहू को जेल भेजा गया था। रवि ने विशेष न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।