फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कीटनाशक की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए तहसील मीरगंज के कई गांवों में छापा मारा। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसको देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर स्थित सात दुकानों को निलंबित कर दिया। टीम द्वारा जांच के दौरान जगह-जगह अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी के नेतृत्व में ग्राम हुरहुरी, धनेटा, मिर्जापुर और शाही में टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए, जिस वजह से उन पर कार्रवाई नहीं हो सकी। जांच में खामी मिलने पर टीम ने चार दुकानों से नमूने लिए और सात विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप (मिर्जापुर) और रजा कृषि सेवा केंद्र के दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस तरह अन्य दुकानों पर भी बिकने वाले खाद व दस्तावेजों में गड़बड़ियां पाई गईं। इससे पूर्व तहसीर परिसर में कुछ किसानों ने शिकायत की थी। कुछ दुकानदारों पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।
जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और कीटनाशक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अगर कोई दुकानदार मिलावटी या नकली कृषि उत्पाद बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें