फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल क्लब में पुस्तकालय और ओपन जिम शुरू

विज्ञापन
निशाना लगाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डीएम ने खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हाल बनवाने को कहा

उद्घाटन कर डीएम ने कहा, जल्द ही सभी सुविधाओं से संपन्न होगा राइफल क्लब
विज्ञापन

बरेली। डीएम नितीश कुमार ने सोमवार दोपहर को राइफल क्लब में पुस्तकालय और ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज में जाकर राइफल से निशाना भी लगाया। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि राइफल क्लब को और अधिक साधन संपन्न बनाया जाए। साथ ही यहां स्पोर्ट्स हॉल बनवाया जाए, जिससे यहां आने वाले खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

यहां बता दें कि बीते दिनों राइफल क्लब का जीर्णोद्धार कराया गया है। साथ ही यहां पुस्तकालय भी बनवाया गया है। सोमवार को इसका उद्घाटन करते हुए डीएम नितीश कुमार ने कहा कि राइफल क्लब का गौरवमयी इतिहास रहा है, जिस कारण क्लब भी बरेली की एक पहचान है। जल्द ही इसे और अधिक साधन संपन्न बनाया जाएगा। इस दौरान डीएम ने क्लब के दस मीटर के इनडोर शूटिंग रेंज का निरीक्षण कर इसे अपग्रेड करने के बारे में चर्चा की। उन्होंने शूटिंग रेंज में राइफल एवं पिस्टल से निशाना लगाकर इसकी भी शुरुआत की। डीएम ने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स हॉल बनने से यहां मंडल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता खुल जाएगा। इस अवसर पर क्लब के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने कहा कि क्लब में पार्किंग एवं मैदान सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस दौरान कई अधिकारी व क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं अंग्रेजी और हिंदी की किताबें

राइफल क्लब में खोली गई लाइब्रेरी में हिंदी और अंग्रेजी के लेखकों की किताबें उपलब्ध हैं। किताबों के संग्रह में भारतीय इतिहास से संबंधित किताबें भी हैं। इसके अलावा शासन व प्रशासन की योजनाओं की जानकारी से संबंधित पुस्तकें भी रखी गई हैं, जिससे लोगों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें