फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बांध निर्माण के लिए जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। खमरिया स्थित बहगुल नदी पर पक्के बांध के निर्माण की मांग कर रहे किसानों की परेशानी को देखते हुए केंदीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

खमरिया गांव के पास बहने वाली बहगुल नदी पर अंग्रेजी शासनकाल में बना पक्का रेगुलेटर बांध लगभग तीन दशक पूर्व टूट चुका है। तभी से क्षेत्रीय किसान पक्के बांध के निर्माण के लिए शासन व प्रशासन से मांग कर रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए सन 2016 में पहली बार पूर्व विधायक जयदीप सिंह ने किसान कल्याण समिति का गठन कर क्षेत्रीय किसानों की मदद से कार सेवा कर कच्चा बांध बनाया था।
इससे बरेली जनपद के साथ ही रामपुर जनपद के लगभग 165 गांवों के किसानों ने फसल सिंचाई का लाभ उठाया था। कच्चे बांध का निर्माण करते-करते किसानों को 10 वर्ष हो गए। इस बार बनने के एक सप्ताह बाद ही बांध टूट गया। इससे किसानों का मनोबल टूट गया। इसीलिए पक्के बांध के निर्माण के लिए किसान शासन व प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें