मीरगंज। बरेली से शीशगढ़ और शेरगढ़ को चलने वाली 13 ई-बसों के 17 नवंबर से संचालन पर रोक का लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने रविवार को नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर बसों का संचालन जारी रखने की गुहार लगाई है।
आरएसएस के खंड संचालक डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, ग्राम प्रधान दुनका अफसर अहमद, धर्मेंद्र गंगवार, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र गंगवार, शिशुपाल सिंह, भरत शर्मा समेत आदि लोगों ने बताया कि इन ई-बसों के रोक से लोगों को परेशानी होगी।
डग्गामार वाहनों पर लोगों को सफर करके बरेली जाना पड़ेगा, जिससे हादसों का खतरा बना रहेगा। इसलिए इन बसों को जारी रखा जाए। अन्यथा वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। संवाद