Sबहेड़ी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत दो वर्ष की बच्ची के दिल का मुफ्त इलाज कर डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। बच्ची का इलाज करने वाले सीएचसी के डाॅ. पारस गुप्ता ने बताया कि इस ऑपरेशन में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता ह,ै लेकिन सरकार ने इस योजना के तहत इसका पूरा खर्च वहन किया है। डॉक्टर के मुताबिक तहसील बहेड़ी के ग्राम राजू नगला निवासी चेतन प्रकाश की दो वर्षीय बेटी तमन्ना के दिल में छेद था। डाॅक्टर ने कहा कि मरीज की स्क्रीनिंग आरबीएसके टीम-बी, बहेड़ी के द्वारा की गई। इसके बाद आरबीएसके नोडल अधिकारी डाॅ. पवन कपाही के माध्यम से बच्ची को उच्च संस्थान सर्जरी के लिए भेजा गया, जहां उसकी सर्जरी अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल में की गई। बच्ची का इलाज कराने वाली टीम के मो. ज़ाकिर, बहेड़ी इंचार्ज विवेक कुमार का अहम योगदान रहा। संवाद