फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाथरस हादसे से भी नहीं लिया सबक, धड़ल्ले से हो रही डग्गामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन

बरेली। हाथरस में मंगलवार को कैंटर और सवारी वाहन की भिड़ंत में एक मासूम, तीन महिलाओं समेत सात लोगों की जान चली गई। यहां जिम्मेदारों ने इस घटना से भी सबक नहीं लिया। क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ते रहे। जिम्मेदारों ने उन पर नकेल कसने की जरूरत नहीं समझी।
शहर से लेकर देहात तक कई मार्गों पर डग्गेमारी हो रही है। कई स्थानों पर अवैध स्टैंड चल रहे हैं। लोडर वाहनों में भी सवारियां ढोई जा रही हैं। नवाबगंज में छह स्थानों पर अवैध स्टैंड चल रहे हैं। बाइपास चौराहे पर पिंक बूथ के पास अवैध तरीके से वैन, ऑटो और लोडर वाहनों का जमावड़ा रहता है। पटेल चौक, जय गुरुदेव द्वार, रोडवेज आदि स्थानों पर भी डग्गामार वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में मेन चौराहे से डग्गेमारी होती है। यहां पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। बिलपुर क्रॉसिंग पर भी डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहता है। बहेड़ी, फरीदपुर, देवरनियां, आंवला, देवचरा, भमोरा आदि स्थानों पर भी अवैध स्टैंडों से क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर डग्गामार वाहनों को दौड़ाया जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें