देवरनियां। कम विद्यार्थियों की उपस्थिति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दमखोदा ब्लाॅक के 41 परिषदीय स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
शासन-प्रशासन का खास फोकस बेसिक स्कूलों के ऊपर है। शासन के निर्देश हैं कि किसी भी विद्यालय में 65 प्रतिशत से कम छात्र उपस्थिति नहीं होनी चाहिए, मगर स्थिति सुधर नहीं रही है। एक जुलाई से 21 जुलाई के बीच पोर्टल पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दमखोदा ब्लाॅक के 41 प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में 65 प्रतिशत से कम बच्चों ने मिड-डे-मिल खाया, जिस पर ऐसे स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। संवाद