फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बराही के जंगल में खाई में मिला तेंदुए का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में तार फेंसिंग के पास खाई में सोमवार को नर तेंदुए का शव मिला। इससे अफसरों में खलबली मच गई। फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन, डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तेंदुए के एक पैर और पीठ पर चोट का निशान था। शव एक दिन पुराना माना जा रहा है। मालूम हो कि अमरिया क्षेत्र के ड्यूनी डैम में देवहा नदी के हेड के नजदीक बीते मंगलवार को ही एक तेंदुए का क्षत विक्षत शव उतराता मिला था।
भीकमपुर निवासी शीरा सिंह सोमवार सुबह करीब आठ बजे जंगल सीमा में स्थित खेत पर चारा काटने पहुंचे। इसी बीच उनकी नजर जंगल सीमा में लगी तार फेंसिंग के समीप खाई में पड़े तेंदुए के शव पर पड़ी तो उन्होंने वनकर्मियों को सूचना दी। कुछ देर बाद बराही रेंजर वजीर हसन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में दूसरे वन अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने वनकर्मियों से पूरे मामले की जानकारी की। तेंदुए के एक पैर और पीठ में नीचे की ओर चोट का निशान था। चोट ज्यादा पुरानी नहीं थी। शव फूल चुका था। हालांकि अधिकारी शव एक दिन पुराना होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


तेंदुआ नर था और उसकी उम्र करीब पांच साल थी। उसके शरीर पर दो जगह हल्की चोट थी, लेकिन सभी अंग सुरक्षित हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता लग सकेगी।
विज्ञापन

- एच. राजा मोहन, फील्ड डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें