फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंगली सुअर को पकड़ने के लिए बिछाया जाल, फंस गया तेंदुआ, जिसे देख उल्टे पांव भागे लोग

Sun, 12 Feb 2023 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रविवार की सुबह गांव के कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बनाते हुए तेंदुए के पास पहुंच गए थे, लेकिन उसे देखते ही गिरते पड़ते वापस भागे। गनीमत रही कि तेंदुए का पैर रस्सी में फंसा था। 
विज्ञापन
तेंदुआ (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में ढाका फार्म के समीप किसी ने जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया। जाल से निकलने के लिए तेंदुआ छटपटाते हुए गुर्राने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुए को देख उनके पसीने छूट गए। तेंदुए का पैर रस्सी में फंसा हुआ था। उसके गुर्राने की आवाज सुनकर युवक उल्टे पांव भाग खड़े हुए। फार्म मालिक ने इसकी जानकारी एसडीएम और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ होने की पुष्टि की।  

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा के करीब गांव ढाका में रालोद नेता रवि ढाका का फार्म है। उन्होंने बताया कि सुबह उनका ड्राइवर खेत पर ट्रैक्टर लेकर गया था। उसने वहां नाले के किनारे गुर्राने की आवाज सुनी। सूचना मिलते ही रवि ढाका भी मौके पर पहुंच गए। उनके मुताबिक नाले के किनारे आसपास के लोग जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल लगा देते हैं। उसी में यह तेंदुआ फंस गया। 


 

विज्ञापन

सड़क पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम 

रवि ढाका ने इलाके में तेंदुआ की जानकारी एसडीएम बहेड़ी को दी। एसडीएम अजय उपाध्याय ने तत्काल रेंजर रवींद्र सक्सेना को सूचित किया। रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए के होने की पुष्टि की। तेंदुए को सकुशल पकड़ने के लिए रेंजर ने चीफ कंजरवेटर व डीएफओ को सूचना दी। दोपहर एक बजे पीलीभीत टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुट गई। 

इससे पूर्व सुबह गांव के कुछ युवक तेंदुए के पास पहुंच गए थे, लेकिन उसे देखकर गिरते पड़ते वापस भागे। नैनीताल हाईवे पर तेंदुए को देखने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा होने पर पुलिस को लगाया गया। मौके की घेराबंदी करके किसी को नाले की तरफ नहीं जाने दिया। रेंजर रविंद्र सक्सेना ने बताया कि जंगली जानवरों को पकड़ने लिए जाल लगाने वाले शिकारियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें