फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र की मौत: अजमेर से बरेली लौटते वक्त कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी और दो बच्चे घायल

Sat, 11 Feb 2023 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर के कारोबारी इदरीश हुसैन अपने परिवार के साथ अजमेर गए थे। शुक्रवार रात वहां से वापस बरेली आ रहे थे। राजस्थान के किशनगढ़ क्षेत्र में उनकी कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। 
विज्ञापन
इदरीश हुसैन और उनका पुत्र तालिब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर से परिवार के साथ बरेली वापस आते वक्त सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वैगनआर कार में सवार परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। इनमें मृतक की पत्नी, पुत्र और पुत्री हैं। हादसा राजस्थान के किशनगढ़ में हुआ। घायलों को वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार वहां के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा निवासी खाद, बीज एवं बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी इदरीश हुसैन अपनी वैगनआर कार से परिवार सहित अजमेर गए थे। अजमेर से वापस आते समय शुक्रवार देर रात किशनगढ़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। 

Trending Videos
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

पत्नी और दो बच्चे घायल 

हादसे में कार सवार इदरीश (40) और उनका बेटा तालिब रजा (13) की मौत मौके पर ही हो गई। कार में सवार इदरीश की पत्नी तबस्सुम, दूसरा पुत्र असद (11) और सात साल की बेटी घायल हो गई। मौके पर पहुंची किशनगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद फरीदपुर लाए जा रहे हैं। शवों के देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ला ऊंचा में मातम पसर गया। कारोबारी के परिवार में चीत्कार मच गई। इदरीश का बेटा तालिब नगर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिवार के साथ स्कूल से छुट्टी लेकर दो दिन पहले अजमेर गया था। अजमेर से वापस लौटते वक्त सड़क हादसे में तालिब की मौत भी हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें