फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले तेंदुआ देखा, अब मिले बाघ के पगचिह्न.. अलीगंज में दहशत

विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रामगंगा के खादर में वन्यजीव आने की अफसरों ने की पुष्टि
विज्ञापन

बाघ या तेंदुआ.. आज तय करेगी विशेषज्ञों की टीम

आंवला/बरेली। तहसील सदर क्षेत्र के गांव गुर्जरहाई गांव के समीप रामगंगा किनारे वन्यजीव की मौजूदगी जानकर दहशत फैल गई है। गांव के एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले तेंदुआ देखने की बात बताई है, मगर वह चुप रहा। शनिवार को कुछ और लोगों ने गन्ना छीलते वक्त खेत में बड़े-बड़े पंजों के निशान देखे तो डर गए। इसके बाद पुलिस और फिर वन विभाग की टीम बुला ली गई। मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने ये पगचिह्न बाघ के होने की बात कही है तो बाकी अफसर इसे तेंदुए के बता रहे हैं।
अब रविवार को विशेषज्ञों की टीम ही तय करेगी ये पगचिह्न किसके हैं। फिर उसी हिसाब से पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी। यह सब कुछ स्पष्ट होने से पहले रविवार शाम तक ग्रामीणों के जंगल की ओर जाने से रोकने के लिए वन विभाग ने अपने दो कर्मचारी वहां तैनात कर दिए हैं। रेंजर ने ग्रामीणों से इसके लिए अपील भी की है। सुरक्षा के मद्देनजर अलीगंज थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

रामगंगा के किनारे खादर में बसे गांव गुर्जरहाई के किसान लक्ष्मण के खेत में शनिवार गन्ने की छिलाई करते वक्त पंजे के निशान नत्थू लाल ने देखे। इसके बाद कुछ और ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्होंने ये पंजे बाघ या तेंदुए के होने की बात कही। इसके बाद दहशत फैल गई और तत्काल वन विभाग तक मामला पहुंचाया गया। इसके बाद रेंजर राजेश शर्मा, वन दरोगा अवनीश गंगवार अपनी टीम के साथ ग्रामीण द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। वन दरोगा ने जांच के बाद ये पंजे बाघ के होने की बात ग्रामीणों से कही। इसी बीच बात सामने आई कि गांव के नोनीराम भगत ने तीन दिन पहले तेंदुआ देखा है, उसने गांव के एक-दो लोगों को ही यह बात बताई थी। इस पर नोनीराम को बुलाया गया तो उन्होंने बात दोहराई। अब तक वन विभाग या गांव के अन्य लोगों को न बताने के पीछे कहा-गांव वाले मेरी बात पर भरोसा नहीं करते, उल्टा मजाक बनाते, इसलिए चुप रहा।
पगचिह्न मिलने और नोनीराम की बताई गई बात से यह तो तय हो गया है कि कोई न कोई वन्यजीव यहां आया। यह वन्यजीव है कौन सा, यह रविवार को तय हो सकता है। डीएफओ भरतलाल ने बताया कि रविवार को विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाएगी। उन्होंने बताया कि मौके पर पंजों के कई निशान मिले हैं, इनमें से सिर्फ एक बाघ का लग रहा है, बाकी तेंदुए के हैं। रविवार सुबह से वन्यजीव को ढूंढने का अभियान भी चलाया जाएगा।

नौ साल पहले भी गुर्जरहाई में देखा गया था तेंदुआ

उम्रदराज राधा बताती हैं वर्ष 2011 में तेंदुआ गुर्जरहाई गांव में आया था। गांव के आसपास घूमते हुए लोगों ने देखा लेकिन वह बिना किसी का नुकसान किए वापस चला गया।

हां मैंने सौ मीटर की दूरी से देखा तेंदुआ

गांव के नोनीराम का कहना है कि उन्होंने तीन दिन पहले महज 100 मीटर दूरी से तेंदुआ देखा था। बताया कि वह जब खेत पर जा रहे थे तो चकरोड के किनारे तेंदुए को पीछे से देखा। वहीं फसल की आड़ लेकर वह छिप गए और किसी तरह अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने वन्यजीव के पंजों के जो फोटो उपलब्ध कराए हैं, उससे तो तेंदुए की ही बात सामने आई है। ये निशान कई दिन पुराने हैं। इस इलाके में तेंदुआ आना कोई नई बात नहीं है। कुछ महीने पहले गैनी के पास भी तेंदुआ आया था, जो बाद में रामपुर जिले की सीमा में पहुंचने पर पकड़ा गया था। एक पगचिह्न जरूर बाघ का लग रहा है, रविवार को विशेषज्ञ तय करेंगे। - भरतलाल, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें