हाफिजगंज। खेतान फैक्टरी परिसर मेें चौकीदार ने फिर तेंदुआ देखा। चौकीदार का कहना है कि फैक्टरी में ही तेंदुआ भ्रमण कर रहा है, लेकिन वनकर्मी तीन दिन से खानापूर्ति कर चल जा रहे हैं। उन्होंने एक्सपर्ट टीम को बुलवाकर तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की है, अन्यथा अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।
बृहस्पतिवार की शाम यहां की खेतान फैक्टरी परिसर में चौकीदार की गाय पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। तभी चौकीदार अजय कुमार ने छत पर जाकर तेंदुए की वीडियो भी बनाई थी, जिस वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद वनकर्मी फैक्टरी पहुंचे। इस तरह रविवार तक हुई खोज में वन विभाग की टीम को सफलता हाथ नहीं लगी।
चौकीदार अजय कुमार ने फिर दावा किया कि रविवार की रात में फिर फैक्टरी के अंदर उन्होंने तेंदुआ देखा, जिसकी वीडियो बनाने वाला था, लेकिन लेकिन अंधेरा होने की वजह से वीडियो तैयार नहीं कर सका। चौकीदार अजय कुमार का कहना है कि तेंदुआ फैक्टरी के आसपास ही रहता है, जो रात में यहां आता है। संवाद