आंबेडकर पार्क में मिले पगचिह्न
गांव पंडरी नौमहला निवाली विजय सोनकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह आंबेडकर पार्क में काम करने पहुंचे मजदूरों ने वहां पर पगचिह्न देखे। नाखूनों से खरोंचने के निशान हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि तेंदुआ यहां पर आया था। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी माधौसिह, अकबर अली, मो असरफ आदि गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की।
ग्रामीणों ने वनकर्मियों से दूसरा तेंदुआ होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि अब कोई तेंदुआ नहीं है। पगचिह्न की फोटो खींचकर जांच के लिए भेजा गया है। यहां बता दें कि दस दिन पूर्व इसी गांव में तेंदुआ ने हमला कर एक किसान को घायल किया था। उसके बाद इसके पास के गांव सनेकपुर की सड़क पर दो तेंदुए देखे गए थे, जिसकी लोगों ने वीडियो भी बनाई थी।