नर तेंदुआ होने का दावा
जीएस खुशालिया ने फैक्टरी के रास्ते पर तेंदुआ के पगचिह्न देखे, जिन्हें देखकर नर तेंदुआ होना बताया। फैक्टरी की दीवार पर जानवर खाए जाने के अवशेष मिले। मेन रोड पर अर्जुन के पेड़ पर तेंदुआ द्वारा चढ़ने उतरने पर छपे नाखून के निशान मिले हैं। पड़ोसी मो यासीन फार्म के मैनेजर मुस्तकीम ने बताया कि तेंदुआ उनके परिसर से अब तक तीन कुत्ते व दो बत्तख को अपना निवाला बना चुका है। एक कुत्ते को जख्मी कर दिया है।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी परिसर को तेंदुआ ने अपना विश्राम स्थल बना लिया है। उसको पकड़ने के लिए पिंजरे का स्थान बदलना होगा। उन्होंने बताया कि किसान अगर खेत की तरफ जाते हैं तो समूह में जाएं। लाल कपड़े का इस्तेमाल करें। उधर, गांव उदरनपुर, पंडरी नोमहला, हरहरपुर, काशीपुर, गौंटिया आदि गांवों में भी तेंदुआ देखा गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।