फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 दिन बाद भी नहीं पकड़ा जा सका तेंदुआ, लोगों में खौफ

विज्ञापन
फैक्ट्री परिसर में लगे कैमरे से आया तेंदुआ
विज्ञापन
हाफिजगंज। क्षेत्र में 15 दिन से घूम रहा तेंदुआ कैमरे की कैद में आ गया है, लेकिन वन विभाग की तरफ से लगे पिंजरे में अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है। वन विभाग के नाकाम रहने पर गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

26 जून को बंद पड़ी खेतान फैक्टरी में एक तेंदुआ देखा गया। चौकीदार अजय कुमार की गाय पर उसने हमला किया था, जिसका वीडियो बनाकर चौकीदार ने वायरल कर गाय को बचाया था। इसके बाद वन विभाग ने पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवा दिया, लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा गया। अब यह तेंदुआ आसपास के गांवों में आए दिन दिख रहा है। यह देख भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार, सेंथल चेयरमैन कंवर एजाज शानू आदि ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच जुलाई को जोन स्तरीय टीम भेजी गई। इस टीम ने फैक्टरी परिसर में दो कैमरे लगाए। वन रेंजर केके मिश्रा का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। फैक्टरी परिसर में दो-दो पिंजरे व कैमरे लगाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें