फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद का छिड़काव कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। पंडरी नौमहला में मंगलवार दोपहर खेत में खाद लगा रहे किसान नारायनदास पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेतान फैक्टरी के पास फैजुल्लापुर और पंडरी नौमहला में बार-बार हो रहे तेंदुआ के हमले के कारण ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार को एनिमल केयर सोसाइटी मेरठ के पश्चिमी व उत्तर प्रभारी जीएस खुशालिया ने टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खेतान फैक्टरी 30 साल से बंद है। करीब 300 बीघा में फैली इस फैक्टरी के परिसर में जंगल बन गया है। एक माह पहले यहां तेंदुआ ने फैक्टरी के चौकीदार की गाय पर हमला किया था। इसके बाद तीन बार तेंदुआ देखा जा चुका है। वन विभाग की टीमें तेंदुआ को पकड़ने की लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही।
मंगलवार दोपहर दो बजे पंडरी नौमहला के किसान नारायनदास खेत पर खाद लगाने गए थे। इसी दौरान तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। नारायनदास को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पंडरी नौमहला गांव फैजुल्लापुर से चार किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ के हमले का दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले पड़ोसी गांव हरहरपुर में भी तेंदुआ को देखा गया था। एडवोकेट संजीव कुमार ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उदरनपुर,पंडरी नोमहला, हरहरपुर, काशीपुर, गौटिया गांवों के लोगों ने भी तेंदुआ देखे जाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें