फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लेखपाल मिलते न अफसर, 53 हजार आवेदक काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटे को नौकरी के लिए आवेदन करना है। उसे आय प्रमाणपत्र की जरूरत है। लेखपाल को खोज रहा हूं। पिछले सप्ताह भी आया था, लेकिन लेखपाल मिले न अफसर। सदर तहसील में बृहस्पतिवार को मिले राजेंद्रनगर के राजेश कुमार ने ये बातें कहीं। सिविल लाइंस के अशोक भी बेटी के लिए जाति प्रमाणपत्र बनवाने की जद्दोजहद में दो दिनों से तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। बताया कि लेखपाल कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। अपराह्न तीन बजे तक इंतजार कर वह लौट गए।
विज्ञापन

आय, जाति, निवास और दिव्यांगता प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन करने वाले जिले के 53 हजार लोगों का हाल कुछ ऐसा ही है। तहसीलों में जनहित गारंटी अधिनियम बेअसर है। जरूरतमंद तहसीलों से लेकर सीएमओ कार्यालय तक दौड़ लगा रहे हैं। कोई लेखपाल, कानूनगो, एसडीएम को खोज रहा है तो कोई दिव्यांगता निर्धारण के लिए प्रत्येक सोमवार को सीएमओ ऑफिस की दौड़ लगा रहा है।
आंकड़ों से समझिए हकीकत
बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के छह हजार आवेदन लंबित हैं। सप्ताह में महज एक दिन सोमवार को सीएमओ कार्यालय में शिविर लगता है। इसमें भी अधिकतम 50-60 आवेदक ही लाभान्वित होते हैं। शेष को बार-बार दौड़ लगानी पड़ती है। दूसरी ओर, तहसीलों में आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के 47,717 आवेदन लंबित हैं। इसमें 2,316 आवेदनों के निस्तारण में एसडीएम-तहसीलदार डिफाल्टर हो चुके हैं। सबसे अधिक आवेदनों का ढेर सदर तहसील में लगा है। यहां आय व जाति के 309 आवेदनों में तहसीलदार डिफाल्टर हो चुके हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार के पास निवास प्रमाणपत्र के 24,048 आवेदन लंबित हैं। इनमें 1,809 आवेदनों के निस्तारण की निर्धारित अवधि बीत चुकी है। बहेड़ी तहसीलदार के पास आय प्रमाणपत्र के 1,061 आवेदन लंबित हैं। इनमें से 100 आवेदनों में वह डिफाल्टर हो चुके हैं। मीरगंज तहसीलदार के पास आय-जाति प्रमाणपत्र के 1,303 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के चक्कर में नहीं हो सका निस्तारण
आंवला तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने बताया कि एसआईआर के चक्कर में आय, जाति प्रमाणपत्रों के आवेदनों का निस्तारण नहीं हो पाया। अब रात 12 बजे तक आवेदनों का निस्तारण करा रहे हैं। दो-तीन दिन में सभी लंबित आवेदन निस्तारित कर दिए जाएंगे। बहेड़ी तहसीलदार भानु प्रताप ने बताया कि होमगार्ड भर्ती के लिए काफी संख्या में आवेदकों ने आय, जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। उनका निस्तारण करा दिया गया है।
निस्तारण के लिए 20 दिन निर्धारित
नियमों के मुताबिक आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के आवेदनों के निस्तारण के लिए 20 दिनों की समयावधि निर्धारित है। इसमें भी श्रेणियां विभाजित हैं। यदि आवेदक शिक्षा की जरूरत के संबंध में प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर रहा है तो उसे एक सप्ताह में प्रमाणपत्र जारी कर देने का नियम है, अन्यथा वह डिफाल्टर की श्रेणी में आ जाता है। संवाद
विज्ञापन


ये भी जानें
आय प्रमाण पत्र की अवधि तीन वर्ष है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रमाणपत्र स्थायी होता है।
निवास प्रमाणपत्र भी नियमित मान्य रहता है।

लंबित आवेदन पत्रों का हाल
प्रमाणपत्र आवेदन
आय 6,411
जाति 7,330
निवास 33,976
दिव्यांगता 6,000
वर्जन
ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा कर डिफाल्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें