फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल हत्याकांड : डीएनए जांच के लिए लिया जाएगा लेखपाल की मां का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों सूरज और नेत्रपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस दबिश दे रही है, पर अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। डीएनए जांच के लिए आज-कल में लेखपाल की मां के सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

लेखपाल मनीष कश्यप को बहाने से बुलाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में ओमवीर कश्यप व उसके मामा नन्हे को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस की टीम ओमपाल के साले सूरज और रिश्तेदार नेत्रपाल की तलाश कर रही हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि खोपड़ी व हड्डी को सुरक्षित कर लिया गया है। डीएनए टेस्ट की अनुमति मिलने के बाद लेखपाल मनीष के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। लेखपाल की मां मोरकली का ब्लड व अन्य सैंपल उनकी सुविधा के अनुसार स्वास्थ्य टीम ले लेगी। सभी को लैब भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें