फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील में रिश्वतखोरी के मामले थम नहीं रहे हैं। शनिवार को कुंवरपुर बंजरिया में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि लेखपाल तालाब और खेत की जमीन की नापजोख में खेल करने के लिए रिश्वत ले रहा है। प्रकरण का संज्ञान लेकर एसडीएम सदर ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। लेखपाल से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

कुंवरपुर बंजरिया में तैनात लेखपाल प्रदीप का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर बरेली सदर तहसील चर्चा में है। पिछले दिनों तहसीलदार के अर्दली द्वारा 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अर्दली को निलंबित कर दिया गया। तहसीलदार को भी पद से हटाकर कलक्ट्रेट में अटैच कर दिया गया। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। अब लेखपाल के रिश्वत लेते वायरल हुए वीडियो को लेकर भी कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। नवागत तहसीलदार अनिल यादव का कहना है कि वीडियो में लेखपाल रुपये लेते हुए तो साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन वह रुपये क्यों ले रहा है, यह स्पष्ट नहीं है।
तहसीलदार का कहना है कि मामले में लेखपाल से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश की जाएगी ताकि आरोपों की पुष्टि हो सके। अगर रिश्वतखोरी की पुष्टि हुई तो नियमानुसार जो भी कड़ी कार्रवाई होगी, उसकी संस्तुति रिपोर्ट में की जाएगी। उधर, वायरल वीडियो के संबंध में लेखपाल प्रदीप को कॉल की गई पर उसका फोन स्विच ऑफ बताता रहा।
विज्ञापन

पहले भी लेखपाल पर लगा था मिलीभगत का आरोप
गांव कुंवरपुर बंजरिया में तलाब की जगह पर कब्जा कराने के मामले में प्रधान और लेखपाल आमने-सामने आ गए थे। प्रधान ने लेखपाल पर सांठगांठ कर तालाब की जमीन पर कब्जा कराने और लेेखपाल ने प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब वायरल हुए वीडियो में लेखपाल मौजूद लोगों से बात करते हुए कह रहा है कि ‘काहे के दे रहे हो, इस पर सामने खड़ा व्यक्ति कह रहा है... बाके थोडे हैं, काम कर रहे बाके दे रहे हैं, बासे का मतलब है। फिर व्यक्ति से नोट लेकर लेखपाल कागजों के बीच में रख लेता है। अब जांच में हकीकत सामने आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें