शहनाज 24 मार्च को बरेली शहर के शाहदाना स्थित अपने मायके भाई सलीम के घर आई थीं। करीब 40 साल पहले उनकी शादी पाकिस्तान के कराची निवासी शाहिद हुसैन से हुई थी। वहां कराची में उनका भरा पूरा परिवार है। पहलगाम में हुए आतंकी हमने के बाद भारत सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं। इनमें से एक अनाधिकृत रूप से भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजना भी है।
जिले में रह रहे 34 पाकिस्तानी
सरकार के फैसले के बाद शहनाज को भी 48 घंटे में भारत छोड़ना पड़ सकता है। वैसे तो जिले में 34 अन्य पाकिस्तानी रह रहे हैं, लेकिन वह लॉन्ग वीजा पर आए हुए हैं। शहनाज को छह मई को वापस पाकिस्तान जाना था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने टीम के साथ शहनाज के मायके जाकर उनसे जानकारी ली।
यह भी पढ़ें-
Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक... मायके आई शहनाज को 48 घंटे में वापस जाना होगा पाकिस्तान
शहनाज ने उनसे कहा कि वह अपनी मां से मिलने आई थीं। उन्हें पाकिस्तान जाने में कोई समस्या नहीं है, जब चाहे तब भेज दिया जाए। सूत्रों की माने तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं। शहनाज को एक-दो दिन में ही दिल्ली भेज दिया जाएगा। वहां से दूतावास के जरिए उन्हें पाकिस्तान भेजने की कार्रवाई की जाएगी।